साल्हावास। क्षेत्र के गांव भूरावास में दुल्हेंडी पर समस्त ग्रामवासियों, ग्राम पंचायत व शहीद भगत सिंह युवा क्लब के तत्वावधान के तहत विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें भोले पहलवान ने एक लाख इनामी दंगल अपने नाम की। इस कार्यक्रम में जजपा जिला अध्यक्ष राकेश जाखड़, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना व एडवोकेट बलबीर जाखड़ दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। सभी अतिथियों को फूल मालाएं पहनाकर, पगड़ी बांधकर स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
सरपंच प्रतिनिधि जयभगवान भूरावास ने बताया कि पहली कुश्ती के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पहली कुश्ती भोले पहलवान व पंजाब के टिड्डे पहलवान के बीच हुई। जिसमें भोले पहलवान कासनी विजयी रहे। जिन्हें एक लाख रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 11-11 हजार रुपये की आठ कुश्तियां करवाई गई। हिमांशु गोधड़ी व राकेश पहलवान के बीच 11 हजार रुपये की कुश्ती हुई, जिसमें राकेश पहलवान विजयी रहे। इसके अलावा अमन पहलवान व गूंगा पहलवान अंबोली के बीच 11 हजार की कुश्ती हुई। इसमें गूंगा पहलवान अंबोली विजयी रहे। इस अवसर पर भूरावास सरपंच प्रतिनिधि जय भगवान व पंचायत के सभी सदस्य, दीपक, जोगिंदर उर्फ काला, जसवंत मास्टर आदि ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।