फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर बनाया अश्लील वीडियो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख

Fri, 18 Sep 2026 09:22 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

घर पहुंचने के बाद बुजुर्ग ने पूरी घटना अपने बेटे को बताई। बेटे ने आरोप लगाया कि अज्ञात आरोपियों ने जबरन वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी और दबाव बनाकर रुपये ऐंठे। घटना के बाद से बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत परिसर में वकील के चैंबर से बाहर निकल रहे एक बुजुर्ग को एक महिला ने फोन करने के बहाने रोक लिया। आरोप है कि महिला ने फोन करने के बाद बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे ऑटो में बैठाकर आर्य नगर की गली नंबर तीन स्थित एक मकान में ले गई। वहां दो महिलाओं और दो युवकों ने कथित तौर पर बुजुर्ग के जबरन कपड़े उतरवाकर वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की गई। बदनामी के डर से बुजुर्ग ने परिचित से 30 हजार रुपये लेकर आरोपियों को दे दिए।

विज्ञापन


पीड़ित के बेटे दिनेश कुमार निवासी रंजीत कॉलोनी ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता राजकुमार 16 सितंबर को निजी काम से अदालत में वकील राजकुमार छिल्लर के चैंबर में गए थे। काम निपटाकर बाहर निकलते समय रास्ते में करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला ने उनसे एक कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा। फोन करने के बाद महिला ने मोबाइल वापस कर दिया और कहा कि फोन नहीं उठा।

शिकायत के अनुसार, इसी दौरान महिला ने बुजुर्ग को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह उसके साथ ऑटो में बैठ गया। महिला उसे आर्य नगर की गली नंबर तीन स्थित एक मकान में ले गई। वहां पहले से मौजूद दो पुरुष और एक महिला समेत अन्य आरोपियों ने बुजुर्ग के कपड़े उतरवाकर वीडियो बना ली।
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख
आरोपियों ने बुजुर्ग को धमकाया कि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। बुजुर्ग ने अपनी उम्र और आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इतनी रकम देने में असमर्थता जताई। इसके बाद आरोपियों ने तत्काल 30 हजार रुपये देने और बाकी रकम बाद में देने का दबाव बनाया।शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों में से एक व्यक्ति बुजुर्ग के साथ बाइक पर अंबेडकर स्टेडियम के पास आया। बुजुर्ग ने अपना मान-सम्मान बचाने और दबाव में आकर परिचित से 30 हजार रुपये लेकर उसे दे दिए।

बुजुर्ग मानसिक दबाव में, पुलिस ने केस दर्ज किया
घर पहुंचने के बाद बुजुर्ग ने पूरी घटना अपने बेटे को बताई। बेटे ने आरोप लगाया कि अज्ञात आरोपियों ने जबरन वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी और दबाव बनाकर रुपये ऐंठे। घटना के बाद से बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान है। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें