फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले भर से आठ घरेलू और 49 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
फ़ोटो60: बहादुरगढ़ में औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से प्रयोग हो रहे घरेलू गैस सिलिंडरों को जब्
विज्ञापन
झज्जर/बहादुरगढ़।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को जिले में 57 गैस सिलिंडर पकड़े हैं। इसमें झज्जर में दो मिठाई की दुकानों से पांच व बहादुरगढ़ में हॉस्पिटल के किचन से तीन घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक प्रयोग करते हुए पकड़ा। वहीं बहादुरगढ़ में 49 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं।
झज्जर के हसनपुर में मिठाई की दुकान से तीन और रईया गांव की मिठाई की दुकान से दो घरेलू सिलिंडर जब्त किए हैं। वहीं बहादुरगढ़ के जीवन ज्योति हॉस्पिटल के किचन से घरेलू उपयोग के तीन गैस सिलिंडर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-रोहतक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट (बर्गर किंग), दलाल डेयरी, होटल, बीकानेर स्वीट्स झज्जर रोड से 49 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पाए गए जिनका संतोषजनक जवाब व रिकॉर्ड नहीं मिलने पर जब्त कर लिए गए।
बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार की देर शाम शहर में विभिन्न होटल, निजी अस्पताल और रेस्टोरेंट व दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। झज्जर में जांच टीम में खाद्य आपूर्ति विभाग एएफसो अमरजीत कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रंजन यादव, इंस्पेक्टर अजय कबलाना टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के चलते ओटीपी नहीं आ रहा है। तकनीकी समस्या जल्द दूर हो जाएगी। एसडीएम ने अभिनव ने संबंधित संचालकों को निर्देश दिए कि गैस सिलिंडरों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें