-फोटो 59 : शिक्षाविद पंडित लोकचंद शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते पूर्व विधायक
बहादुरगढ़। शिक्षाविद् रहे पंडित लोकचंद शर्मा की पुण्यतिथि पर लाइनपार के शक्ति विद्या मंदिर हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों, शिक्षाविद व गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत करते पंडित लोकचंद शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पंडित लख्मीचंद धर्मशाला के प्रधान व भारत विकास परिषद के जिला सह समन्वयक प्रवीण शर्मा जो कि उनके पुत्र हैं उनकी ओर से यह भंडारा आयोजित किया गया। पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, भाविप जिला समन्वयक सतीश शर्मा, आनंद पंवार आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।