फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिक्षा विभाग को याद आया फॉर्म-6 भरवाना, मान्यता प्राप्त निजी स्कूल संचालक बढ़ा चुके फीस

Fri, 18 Apr 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को फार्म-6 भरने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तब आए हैं, जब अधिकतर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल फीस बढ़ाकर अभिभावकों से ले चुके हैं। यह फार्म आनलाइन भरा जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि स्कूल एमआईएस पोर्टल के माध्यम से यूजर नेम और पासवर्ड से ही लॉगइन कर सकेगे। यदि किसी स्कूल का यूजर नेम और पासवर्ड काम नहीं कर रहा है तो वह पोर्टल पर जाकर अपना पुराना पासवर्ड बदल सकेंगे। प्रदेश के सभी 10,701 मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को फार्म-6 भरना अनिवार्य है। इसमें स्कूल की तरफ से स्कूल मुखिया का नाम, फोन नंबर, ऑफिशियल ई-मेल आईडी, स्कूल का पिन कोड, स्कूल की प्रबंधन समिति या ट्रस्ट का नाम भरा जाएगा। इसके अलावा स्कूल की मान्यता की कॉपी भी लगानी होगी।
विभाग की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि निजी स्कूल वैकल्पिक फीस केवल उन्हीं छात्रों से ली जाएगी, जो स्कूल की तरफ से प्रदान की जाने वाली वैकल्पिक गतिविधियों और सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए विकल्प देंगे। प्रत्येक मान्यता प्राप्त स्कूल अपने नोटिस बोर्ड या वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से फार्म-6 के पैरा 10 को छोड़कर सभी जानकारी प्रदर्शित करेगा। फार्म-6 नहीं भरने पर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल को उस शैक्षणिक वर्ष के लिए फीस संरचना बढ़ाने से रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह फीस ले सकेंगे निजी स्कूल
- केवल पंजीकरण के समय एक बार भुगतान योग्य विवरणिका और पंजीकरण फीस।
- नए प्रवेश के समय अथवा प्रथम, छठीं, नौवीं व 11वीं कक्षा में दाखिले के समय भुगतान योग्य दाखिला फीस।
- केवल बोर्ड परीक्षा के लिए भुगतान योग्य परीक्षा फीस।
- फार्म-6 में यथाघोषित सभी छात्रों द्वारा सभी सामान्य सुविधाओं के लिए फीस।

वैकल्पिक फीस
- परिवहन
- बोर्डिंग
- भोजनालय या भोजन-वक्ष
- अध्ययन-भ्रूण
- कोई अन्य गतिविधि


सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को फार्म-6 भरना अनिवार्य है। इसके लिए पोर्टल पर लिंक जारी कर दिया गया है। सभी निजी स्कूल फार्म भरे, तभी इस साल बढ़ाई गई फीस मान्य होगी। फार्म नहीं भरने वाले निजी स्कूल फीस नहीं बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

- वीरेंद्र मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें