फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों को कॉलेज में दर्ज करवानी होगी उपस्थिति

विज्ञापन
फोटो-38 एपीजे कॉलेज में लिस्ट लगने का इंतजार करतीं छात्राएं। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिला से वंचित छात्रों को अब 11 जुलाई को प्रमाणपत्रों के साथ व्यक्तिगत तौर पर कॉलेज में उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। जो छात्र कॉलेज में फिजिकल तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगा उस छात्र के विवरण को कॉलेज शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपडेट करेगा। उसके बाद ही सभी वेटिंग छात्रों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। दो रोज से मेरिट सूची जारी न होने की वजह से छात्रों को काफी भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने गत दो जुलाई को बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष की सूची जारी की थी। इसके आधार पर चयनित छात्रों के सात जुलाई तक दाखिले किए गए। इसके बाद नौ जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होनी थी लेकिन कुछ कारणों के चलते यह लिस्ट जारी नहीं हुई। छात्रों के ऑनलाइन भरे गए आवेदनों में कोर्स, कक्षा व संकाय आदि में अस्पष्टता की स्थिति पैदा होने पर लिस्ट आउट नहीं हो सकी। अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने बुधवार को सभी कॉलेजों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया कि जिन छात्रों का मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया है वे 11 जुलाई को संबंधित कॉलेज में फिजिकल तौर पर प्रमाण पत्रों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। ऐसे छात्रों की कॉलेज रजिस्टर में हाजिर भी दर्ज की जाएगी। जिन छात्रों की हाजिरी दर्ज होगी उन छात्रों की सूची एवं डॉटा को कॉलेज की ओर से उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अपलोड की गई सूची के आधार पर वेटिंग एवं दाखिला से वंचित रहे विद्यार्थियों की खाली सीटों के आधार पर जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसकी पुष्टि करते हुए जनता पीजी कॉलेज नोडल ऑफिसर डॉ. नीरज कुमार व एपीजे कॉलेज से सज्जन सिंह ने बताया कि इस संबंध में छात्रों को भी एसएमएस के जरिये सूचित किया गया है। छात्रों को चाहिए कि वे 11 जुलाई को कॉलेज में फिजिकल तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
दूसरे दिन भी कॉलेजों से मायूस लौटे छात्र
बीए प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट जारी न होने पर दूसरे दिन भी छात्रों की दिनभर कॉलेज में भागदौड़ बनी रही। सुबह ही शहर के कॉलेजों में छात्र पहुंचने शुरू हो गए। कॉलेज के काउंटर व कार्यालय में मेरिट सूची के बारे में पूछताछ करते रहे। शहर व आसपास के गांवों से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं जनता पीजी और एपीजे कन्या कॉलेज में सूची में नाम देखने पहुंचे लेकिन मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विद्यार्थी बोले: लिस्ट जारी न होने से झेलनी पड़ रहीं परेशानियां
दूसरे दिन भी मेरिट लिस्ट जारी न होने पर दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी। मुझे बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लेना है लेकिन दूसरी मेरिट लिस्ट जारी न होने से चिंता बनी हुई है।
पार्वती, महराणा
मुझे बीए में दाखिला लेना है। मंगलवार को भी लिस्ट नहीं लग पाई थी और आज भी मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। विभाग को जल्द से जल्द सूची जारी करनी चाहिए।
पूजा, दादरी
लगातार दो दिनों से कॉलेज आ रही हूं लेकिन सूची जारी नहीं हो रही है। दाखिला के लिए बेचैनी बनी हुई है। विभाग को जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी कर दाखिले करने चाहिए।
मनीषा, दादरी
मुझे बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लेना है। दूसरी मेरिट लिस्ट जारी न होने से चिंता बनी हुई है। किसी दूसरे कोर्स में दाखिला लेने के लिए भी ट्राई नहीं कर सकता।
विज्ञापन

राहुल, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें