फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डूसू अध्यक्ष आर्यन ने किया केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल का किया स्वागत

Mon, 12 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 84 : बहादुरगढ़ में डूसू अध्यक्ष आर्यन मान के घर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बाये बै
विज्ञापन
बहादुरगढ़। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार देर रात बहादुरगढ़ पहुंचे। उनके आगमन पर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष आर्यन मान, उनके ताऊ एवं लोवा सत्रह के प्रधान अशोक मान तथा विधायक राजेश जून के नेतृत्व में समर्थकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हरियाणा के एक साधारण गांव से निकलकर एक व्यक्ति ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद तक का सफर तय किया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सीजेआई सूर्यकांत युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और सभी को उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मंत्री ने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
विज्ञापन

मेघवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने जाने पर आर्यन मान को बधाई दी और उनके परिवार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से निकले नेतृत्व देश के भविष्य को दिशा देने का काम करते हैं और युवाओं की भूमिका लोकतंत्र में बेहद महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर दलबीर मान, युवराज छिल्लर, अमित अंतिल, विनीत दहिया, पप्पू दलाल, दिनेश शेखावत, संजीव सैनी, अजीत सिंह, लक्की दुआ, पंकज गर्ग व सोनू वत्स मौजूद रहे। सभी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए उनसे संवाद किया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें