16 हजार से अधिक वोटों से मिली जीत
आर्यन मान का कहना है कि छात्र संघ के चुनाव में उन्हें सबसे ज्यादा सहयोग उनके माता-पिता और भाई बहनों का मिला है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के हर वर्ग और समाज के सहयोग ने उनका हौसला बढ़ाया। आर्यन ने कहा बिना खाने-पीने का ध्यान रखे दिन-रात मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। दिल्ली, हरियाणा राजस्थान और उत्तर प्रदेश के छात्रों के साथ-साथ देश भर के छात्रों का सहयोग आर्यन मान को सहयोग मिला। इसी के चलते उन्हें 16 हजार 196 वोटों से जीत मिली है। मान का कहना है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में हरियाणा के बहुत सारे खिलाड़ी पढ़ते हैं जो खेल भी खेलते हैं, ऐसे छात्रों को खेल के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी मेरा लक्ष्य रहेगा। आर्यन मान ने अपने पैतृक गांव के मंदिर में शीश झुका कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने बेटे का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
बता दें कि यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। आर्यन मान को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया था। आर्यन मान को कुल 28841 वोट मिले हैं। उन्होंने एनएसयूआई के उम्मीवार को लगभग 16 हजार वोटों से हराया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में हरियाणा का डंका: बहादुरगढ़ का छोरा... ABVP के आर्यन मान बने प्रधान, जानिए इनके बारे में