फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

Sat, 06 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाती मुख्य सिपाही टीना। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दुर्गा शक्ति टीम ने जसौर खेड़ी के सरकारी स्कूल की छात्राओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया। संचालन टीम के मुख्य सिपाही टीना ने किया। उन्होंंने छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़े तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बालिकाओं को कुछ सरल, प्रभावी और आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत काम आने वाली तकनीकों का अभ्यास कराया। बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से प्राप्त वस्तु का उपयोग या सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे खतरे हो सकते हैं। छात्राओं को आसपास सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने तथा संकट की घड़ी में घबराने के बजाय समझदारी से कदम उठाने की सलाह दी।
इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से इतना सक्षम बनाना है कि वे आपातकालीन स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। साथ ही उन्हें पुलिस द्वारा संचालित हेल्पलाइन, दुर्गा शक्ति ऐप, महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई जिससे जरूरत पड़ने पर वे सहायता प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें