फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजार की नई तकनीक सीखने के तरीकों पर व्याख्यान आयोजित

विज्ञापन
23jjrp08- झज्जर। विद्या​​र्थियों को बाजार की नई तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए। स्त्रोत - क
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बाजार की नई तकनीक सीखने के तरीकों पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लर्न विथ टेक एक्सपर्ट के संस्थापक और सीईओ नितिन कुमार ने व्याख्यान दिया। प्राचार्य डा. दलबीर सिंह ने मुख्य वक्ता का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन कंप्यूटर विभागाध्यक्ष सौरभ जैन ने किया। मुख्य वक्ता नितिन कुमार ने कहा कि नई तकनीकों के साथ तालमेल बिठाना और सीखने के नए तरीकों को अपनाना आज आवश्यकता बन गई है। हमें न केवल तकनीकी कौशल विकसित करने की जरूरत है, बल्कि हमें यह भी समझना होगा कि कैसे इन तकनीकों का सही उपयोग किया जाए। प्राचार्य डा. दलबीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी परिदृश्य के प्रति जागरूक करते हैं और उन्हें तैयार करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें