फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गूंगा पहलवान ने सीएम सैनी से की समान अधिकारों की मांग

Thu, 21 Nov 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
20jjrp24- झज्जर। सीएम नायब सैनी से मुलाकात करते वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान। स्त्रोत- स्वयं
विज्ञापन
साल्हावास। सासरौली के लाडले वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने बुधवार को सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। उन्होंने पैरा खिलाड़ियों के लिए समान अधिकार देने की मांग की।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह के भाई रामबीर डागर ने बताया कि सीएम सैनी से उनकी मुलाकात सफल व सकारात्मक रही। उन्होंने वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान को भी ओलंपिक पदक विजेता की तरह मान सम्मान देने की बात कही, जिसे सीएम सैनी ने सकारात्मक रूप में लिया है। वीरेंद्र सिंह ने भी छठे डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए सीएम सैनी को आश्वासन दिया। वीरेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
वीरेंद्र सिंह ने लिखा कि उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द आपके वर्षों से रुके हुए पैरा खिलाड़ियों के समान अधिकार दिलवाएंगे। मैं भी आपसे वादा करता हूं, अपने छठे डेफ ओलंपिक वर्ष 2025 जापान में गोल्ड मेडल के लिए जी जान लगा दूंगा। जयहिंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें