फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात कारणों के चलते प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 25 Jun 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
24jjrp18- झज्जर में प्रवासी मजदूर के घर के बाहर खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के मिनी बाईपास के पास रह रहे एक प्रवासी मजदूर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश में लखीमपुर खीरी के गांव नारायणपुर निवासी करीब 40 वर्षीय पप्पू लाल पिछले करीब पांच वर्षों से शहर में रहकर काम कर रहा था। पप्पू लाल शहर गन्ने की लोडिंग का काम करता था। करीब 15 दिन पहले तीन गाड़ियों से 10 क्विंटल गन्ना कम हो गया था, जिसको लेकर पप्पू लाल परेशान भी चल रहा था। मंगलवार को सुबह पप्पू लाल का शव रह रहे मकान में फंदे से लटका मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक पप्पू लाल का परिवार गांव में ही रहता है। उसके एक लड़का और दो लड़की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें