-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनवाने वालों की लगी लाइन। संवाद
बहादुरगढ़। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण नागरिक अस्पताल में भर्ती 10-12 मरीजों को छुट्टी नहीं मिल रही है जिसके कारण वह परेशान हैं। बुधवार को हड़ताल के तीसरे दिन भी ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। वहीं 55 में से 45 डॉक्टर हड़ताल पर रहे। नेत्र रोग विभाग और फिजिशियन ओपीडी के बाहर ज्यादा भीड़ रही।
इस दौरान पोस्टमार्टम और डिलिवरी सेवाएं जारी रहीं। मरीजों को डॉक्टरों की ओर से हड़ताल के बाद आने के लिए कहा गया। अस्पताल के प्रबंधक अधिकारी डॉ. विनय देशवाल ने दावा किया कि हड़ताल का बहादुरगढ़ में कम ही असर रहा।
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनवाने वालों की लगी लाइन। संवाद
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनवाने वालों की लगी लाइन। संवाद