फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धुंध के चलते रोडवेज विभाग ने बस अड्डा में कराई मार्किंग

विज्ञापन
22jjrp25- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में की गई मार्किंग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। धुंध के चलते रोडवेज विभाग ने रोडवेज व निजी बसों की सुविधा के लिए सामान्य बस अड्डा में मार्किंग कराई है। मार्किंग के चलते बसों को खड़ा करने की जगह भी निर्धारित की गई है। सामान्य बस अड्डा में अलग-अलग रूटों से रोडवेज व निजी बसों का आवागमन होता रहता है। दरअसल, धुंध के चलते बस चालक बसों को सही जगह पर खड़ा नहीं कर पाते थे। मार्किंग कराए जाने के बाद बस चालकों को सुविधा मिलेगी। पहले बसों का स्थान निर्धारित नहीं होने पर बस चालक अपनी बसों को कहीं भी खड़ा करके यात्रियों को उतारने लगते थे। इससे बस अड्डा में आने व जाने वाली बसों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें