फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने से मेट्रो में सुबह-शाम बढ़ी भीड़, यात्री परेशान

Thu, 04 Dec 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : बहादुरगढ़ में होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नजदीक सडक़ पर खड़ी कारें। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेल विभाग की ओर से एक दिसंबर से दिल्ली-जींद दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने के बाद यात्रियों को दिल्ली आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द रहेंगी। ऐसे में मेट्रो में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ गई है। इससे लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहरवासियों ने डीएमआरसी के अधिकारियों से बहादुरगढ़ से कीर्ति नगर और इंद्रलोक जाने वाली ट्रेनों के कोच और फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की मांग की है। सुबह-शाम के समय मेट्रो में भीड़ ज्यादा रहती है। बहादुरगढ़ से प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा लोग दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं। होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नजदीक लंबी लाइन लगती है।



होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से हो जाती है फुल

बहादुरगढ़ में डीएमआरसी की ओर से तीन मेट्रो स्टेशन बनाए हैं। इनमें एक शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी और पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन हैं। कीर्ति नगर और इंद्रलोक की ओर जाने वाली सभी मेट्रो बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम से ही फुल हो जाती है। सिटी मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बैठने की जगह भी नहीं मिलती। बहादुरगढ़ के ओमेक्स सिटी से प्रतिदिन इंद्रलोक जाने वाले योगेश गुप्ता, सुनील शर्मा, प्रवीण शर्मा, मनीष गर्ग ने बताया कि यात्रियों को देखते हुए डीएमआरसी की ओर से डिब्बों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई जानी चाहिए। दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्री अपने वाहन को होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर पार्क करके मेट्रो में सफर करते हैं।
विज्ञापन

सुबह-शाम के समय होती है काफी दिक्कत

बहादुरगढ़ सिटी समेत कई स्टेशनों पर एंट्री करने से लेकर एग्जिट करने तक लोगों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। जिन लोगों के पास स्मार्ट कार्ड नहीं है, उन्हें पीक ऑवर्स में क्यूआर कोड वाली पेपर टिकट लेने में भी खासी मारामारी करनी पड़ती है। तमाम ऑनलाइन सुविधाएं शुरू करने के बाद भी स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने के लिए भी कस्टमर केयर सेंटरों और वेंडिंग मशीनों पर लाइनें लग रही है। इसके चलते मेट्रो से आने-जाने में भी लोगों को समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें