फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी रोड और एचएल सिटी में अवैध निर्माण पर डीटीपी विभाग ने की तोड़फोड़

Wed, 06 Mar 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से क्षेत्र में पनप रही अवैध कॉलोनियों को तोड़ने की लगातार कार्रवाई की जा रही है। फिर भी कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनियों को बसाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को डीटीपी विभाग ने बेरी रोड पर अवैध कॉलोनी में रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया। वहीं एचएल सिटी में डेढ़ एकड़ में अवैध तरीके से बनाए गए स्टेडियम, जिम और रेस्टोरेंट को तोड़ा गया। तोड़फोड़ कार्रवाई का विरोध हुआ, लेकिन पुलिस बल मौजूद होने के कारण तोड़फोड़ की कार्रवाई लगातार जारी रही। इस दौरान थाना सदर और सेक्टर-6 थाना पुलिस मौजूद रही। डीटीपी अंजू जून ने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस तरह की अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें। इससे उन्हें काफी नुकसान होगा। डीटीपी विभाग को सूचना मिली थी कि एचएल सिटी में डेढ़ एकड़ में अवैध तरीके से स्टेडियम, जिम और रेस्टोरेंट बनाए गए हैं। वहीं बेरी रोड पर अवैध कॉलोनी काटी गई है और इनमें निर्माण भी हो रहा है। सड़क नेटवर्क बनाया गया है। सूचना पर विभाग के अधिकारी पुलिस को साथ लेकर जेसीबी के साथ पहुंचे। टीम ने पहुंचते ही रोड नेटवर्क को उखाड़ना शुरू कर दिया। वहीं एचएल सिटी में किया गया अवैध निर्माण भी तोड़ा गया। पुलिस बल साथ होने के चलते कार्रवाई का विरोध नहीं हो सका। टीम ने बेरी रोड पर तीन एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों में रोड नेटवर्क, 5 डीपीसी को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीपीओ उमेद सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर डीटीपी अंजू जून, अरविंद कुमार जेई, राजकुमार जेई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें