फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 07 Sep 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
अग्रसेन धर्मशाला में बैठक को संबोधित करते डीटीसी रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान सुखबीर सैनी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बहादुरगढ़ की अग्रसेन धर्मशाला में बैठक कर केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। कर्मचारियों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति बनाई। उन्होंने सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सेवा उपलब्ध करवाने की भी मांग की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार से अपनी पेंशन को लेकर लड़ाई लड़ने का मूड बना लिया है।
डीटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। दरअसल ये रिटायर्ड कर्मचारी पिछले तीन महीने से पेंशन नहीं मिलने से नाराज हैं। पेंशन नहीं मिलने के कारण रिटायर्ड कर्मचारियों का घर खर्च चलना भी मुश्किल हो गया है। इसी के चलते डीटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ जगह-जगह रिटायर्ड कर्मचारियों को एकजुट कर रहा है और आने वाले समय में केजरीवाल सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने के लिए कर्मचारी लामबंद हो रहे हैं।
विज्ञापन

21,000 कर्मचारियों को नहीं मिली पेंशन
डीटीसी रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान सुखबीर सैनी का कहना है कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के करीब 21,000 कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से उनकी पेंशन नहीं मिली है। पेंशन नहीं मिलने से उनका घर चलना भी मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं बुढ़ापे के कारण आने वाली बीमारियों का इलाज करवाने में भी उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया, इससे पहले भी उन्हें कई माह तक पेंशन नहीं मिली थी। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद सरकार ने उन्हें पेंशन दी थी। उनका कहना है कि एक तरफ तो केजरीवाल सरकार मुफ्त की योजनाएं चला रही है। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए फंड नहीं होने की बात भी कह रही है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें