01jjrp07- सिविल अस्पताल में विलाप करते मृतक के परिजन। संवाद
झज्जर। गांव बाबरा निवासी तीन बच्चों के पिता व डीटीसी चालक शिवकुमार (36) की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की है। परिवार ने बताया कि रविवार को शिवकुमार घर पर थे। साफ-सफाई करते समय शिव कुमार को करंट लग गया और मौत हो गई।
शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है। मृतक शिवकुमार का बड़ा लड़का 12 वर्ष और लड़की 9 वर्ष हैं, दाेनों पढ़ाई करते हैं। एक बच्ची का जन्म छह माह पहले हुआ है।
जांच अधिकारी ने बताया कि गांव बाबरा निवासी एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। इस मामले में इत्फाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
01jjrp07- सिविल अस्पताल में विलाप करते मृतक के परिजन। संवाद