भाना गांव में लोगों की समस्या सुनने के बाद दिल्ली से बस सेवा शुरू करवाने का आश्वासन देते परिवहन
बादली। दिल्ली से हरियाणा के गुभाना और माजरी गांव को जोड़ने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग की बस सेवा शुरू करने के लिए सर्वे पूरा हो चुका है। जल्द ही यहां बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुभाना गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली की सीमा से लगते हरियाणा के गांवों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए भी सक्रिय है। मास्टर रणबीर गुलिया की मांग पर उन्होंने बस सेवा शुरू करवाने का आश्वासन दिया और कहा कि एक सप्ताह में बस शुरू होगी, जिसके लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने अब हरियाणा में भी लोगों की सेवा करने का बीड़ा उठाया है।
इससे पहले गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री गहलोत का स्वागत किया। कई युवाओं ने आप पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उनके साथ मास्टर रणबीर गुलिया ने कहा कि स्थानीय युवाओं का प्रतिदिन दिल्ली में रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में आना जाना लगा रहता है। लोगों की जरूरत के हरियाणा सरकार की ओर से कोई बस सेवा शुरू नहीं की गई है। अब दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ग्रामीणों की मांग पर सर्वे कार्य करवाने के बाद बस सेवा दिल्ली के तिलक नगर तक एक सप्ताह में शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया।
दो किलोमीटर दूर है गुभाना-माजरी
दिल्ली की बाक्करगढ़ सीमा से गुभाना और माजरी गांव दो किलोमीटर दूर है। दोनों ही गांवों से दिल्ली के लिए कोई बस सेवा नहीं है। लोगों को ऑटो या निजी वाहनों से ही आना-जाना पड़ता है। बस सेवा शुरू होने से कई गांवों को इसका लाभ होगा।
।