फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही

Mon, 29 Jul 2024 06:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
ज्जर सामान्य परिसर में अपनीं मागों को लेकर नारेबाजी करते हुए एनएचएम कर्मचारी
विज्ञापन
झज्जर। मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। एनएचएम कर्मियों ने सिविल अस्पताल के प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने कहा कि सरकार एनएचएम कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है जो बिल्कुल गलत है। एनएचएम कर्मचारियों के साथ हो रहा भेदभाव सरकार को महंगा पड़ सकता है, इसलिए सरकार तुरंत प्रभाव से एनएचएम कर्मचारियों की मांगे पूरी करें। एनएचएम कर्मचारियों कार्य करने के क्षेत्र में पहले स्थान पर नाम लिया जाता है, लेकिन जब मांगों की बात आती है तो 25-30 सालों से भी ज्यादा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के साथ भेदभाव हो रहा है। ये भेदभाव सहन नहीं होगा। रविवार को धरने की अध्यक्षता जिला आशा कोर्डिनेटर सतपाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ प्रशासन एनएचएम कर्मचारियों पर दबाव बनाने की ओर अग्रसर है, लेकिन हड़ताल में सभी एनएचएम कर्मचारियों एकता दिखाते हुए आगे आ रहे हैं। जिला प्रधान अरुण वर्मा ने कहा कि हरियाणा में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों का सांझा मोर्चा रंग लाएगा और कर्मचारियों की मांगे पूरी करवाने के लिए अडिग रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें