फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात में काम आने वाली दवाइयां की बरामद

Fri, 26 Jun 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की झज्जर व भिवानी की एक संयुक्त एक टीम ने बृहस्पतिवार को एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां जांच पड़ताल के दौरान अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी मेडिकल टर्मिनेशन आफ प्रेगेनेंसी (गर्भपात) की दवाइयां बरामद की।
विज्ञापन


टीम ने स्टोर को सील करते हुए संचालक के खिलाफ थाना शहर में केस दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की छापमार कार्रवाई से अन्य संचालकों में भी हड़कंप मच गया। स्टोर संचालक अपने शटर बंद करके चले गए।

स्वास्थ्य विभाग झज्जर को एक गुप्त सूचना मिली कि नजफगढ़ रोड स्थित शिव चौक के पास स्थित राणा मेडिकल स्टोर पर खुलेआम एमटीपी की दवा बेची जा रही है। जिस पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई के लिए विभाग में ही कार्यरत एक महिला सरल को नकली ग्राहक बनाकर भेजा।
विज्ञापन


जैसे ही मेडिकल स्टोर संचालक ने महिला को गर्भपात में प्रयोग होने वाली दवा दी उसी दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया। झज्जर से डिप्टी सीएमओ व पीएनडीटी के नोडल आफिसर डा. राजकरण के नेतृत्व में बादली से एलएमओ डा. सरिता, डीसीओ झज्जर विजय राजे व भिवानी के डीसीओ राकेश दहिया की टीम ने मेेडिकल स्टोर को खंगाला।

जांच के दौरान टीम को यहां से कामकिट व अरगाकैप जो कि गर्भपात में प्रयोग होने वाली दवाइयां है उन्हें अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया।

डा. राजकरण ने बताया कि स्टोर संचालक के पास न तो इन दवाओं की बिक्री के लिए कोई बिल मिला और न ही महिला चिकित्सक द्वारा कोई पर्ची वे अनाधिकृत तरीके से एमटीपी दवाओं को बेच रहा था।

उसके खिलाफ एमटीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दवा प्रतिबंधित है। इसको बेचने के लिए सेंटरों को आथराइज किया हुआ है और उन्हें सख्त हिदायत दे रखी है कि वे नियमों का पालन करके ही इस दवा को पूरी जांच पड़ताल के बाद दे सकते हैं। छापा मार कार्रवाई क ेदौरान पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।
-पढ़ाया था पाठ
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से भी स्वास्थ्य विभाग ने सहयोग की अपील की थी। उनके साथ बैठकर निर्देश दिए थे कि वे ऐसी दवाइयां जो कि बिना चिकित्सक के परामर्श के न बेचें जिनकों स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिबंधित किया हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिले में विभाग की ओर से सभी स्टोरों पर इसके लिए निगरानी रखी जा रही है। जो भी नियमों की अनदेखी करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई लाई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें