फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशा उन्मूलन जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

Thu, 26 Feb 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp08- झज्जर। नशा उन्मूलन जागरूकता संगोष्ठी में मौजूद छात्राएं व अन्य। स्रोत- कॉलेज
विज्ञापन
झज्जर। महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में बुधवार को ड्रग अवेयरनेस सेल एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा उन्मूलन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का संचालन एवं संयोजन ड्रग अवेयरनेस सेल प्रभारी डॉ. नीतू जैन एवं मनोविज्ञान विभाग ने किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा। डॉ. नीतू जैन ने बताया कि नशा व्यक्ति के व्यक्तित्व, पारिवारिक संबंधों एवं सामाजिक प्रतिष्ठा पर गंभीर प्रभाव डालता है।
प्राचार्य डाॅ. नीलम गर्ग ने कहा कि आज के समय में नशा विशेषकर युवाओं के बीच एक गंभीर सामाजिक समस्या बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों एवं स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक बनाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया इसमें छात्राओं ने भाग लिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें