35-शहर की संजय कॉलोनी के एक मकान में नल से दूषित पेयजल आपूर्ति ।
- फोटो : udhampur news
फोटो : 35
जींद बाईपास चौक व हिसार बाईपास चौक के बीच स्थित संजय कॉलोनी में इन दिनों दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही पेयजल आपूर्ति के चलते घरों में बदबू तक फैलने लगी है। पानी देखने में ठीक लगता है लेकिन जब उसे पीते हैं या खाना बनाने में इस्तेमाल करते हैं तो बदबू आती है। यह बदबूदार पानी स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है। इसकी शिकायत विभाग में की गई है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाए।
- राहुल, संजय कॉलोनी, रोहतक