बहादुरगढ़। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए नशे के विरुद्ध अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बहादुरगढ़ आरटीओ ऑफिस में आए लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।
लाइसेंस, और गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पहुंचे युवाओं को एसीपी अखिल कुमार ने किसी भी प्रकार का नशा न करने के लिए जागरुक किया। उन्होंने कहा कि नशा एक भयंकर बीमारी है अगर किसी को नशे की लत लग जाती है तो वह अपने जीवन को बर्बाद कर लेता है। उसकी नशे की लत उसे वह उसके परिवार को बुरी तरह से बर्बाद कर देती है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए का कि वे किसी भी तरह के नशे का प्रयोग न करें। अपने माता-पिता की मान मर्यादा का ख्याल रखें। आपके माता-पिता को आप पर बहुत उम्मीद है उनकी उम्मीदों को व्यर्थ न होने दें। अगर आप खेल जगत से जुड़े हो तो आपका आपके माता-पिता, समाज व देश को आप पर गर्व होगा। अगर आप नशे की लत में पड़ जाते हो तो आपको अपनी प्रतिष्ठा की हानि होगी और साथ ही आपके माता-पिता के मान सम्मान व प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचेगी। यदि आपको कहीं से भी नशा बिकने की खबर मिलती है तो उसकी सूचना आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या हमारे हेल्पलाइन नंबर 8930305020 पर दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।इस दौरान यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ निरीक्षक विकास कुमार, यातायात उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश व काफी संख्या में ड्राइवर मौजूद रहे।