फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दोपहर दो बजे से शाम तक हुई बूंदाबांदी, फसल कटाई का काम हुआ प्रभावित

विज्ञापन
31jjrp16- गोरिया गांव के खेतों में बारिश में भीगी किसानों की फसल। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
झज्जर। जिले में मंगलवार दोपहर को मौसम अचानक बदल गया और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई जो देर शाम तक रुक-रुककर जारी रही। बारिश से मौसम में ठंडक आ गई और गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं किसानों को माथे पर चिंता की लकीरें आ गई क्योंकि फसल कटाई का काम बंद हो गया। वहीं खेतों में भी कटी हुई फसल पड़ी है जिसे सुखाने में समय लगेगा।
विज्ञापन

वहीं बेरी क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। मंगलवार को दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी ने जहां आम लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी, वहीं किसानों के लिए यह परेशानी का कारण बन गई है।
उधर साल्हावास क्षेत्र में मंगलवार को जहां दिन में मौसम साफ दिखाई दे रहा था वही दोपहर बाद मौसम के करवट लेने से अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दी। क्योंकि उसकी साल भर की मेहनत से तैयार की गई फसल अभी तक खेतों में पड़ी हुई है। साल्हावास, मातनहेल क्षेत्र में दोपहर बाद रहकर कभी तेज कभी मध्यम स्तर तो कभी हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन



आज मौसम शुष्क बना रहेगा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार एक व दो अप्रैल को इलाके में केवल आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी और केवल हरियाणा के उत्तरी जिलों में एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी ही देखनें को मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें