फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़: खड़े डंपर में मिला चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली क्षेत्र में जहांगीरपुर मोड के पास खड़े डंपर में चालक का शव मिला। उसकी मौत किन कारणों के चलते हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बादली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। इस संबंध फिलहाल परिजनों के बयान पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान बिहार निवासी मंटू के रूप में हुई है। मंटू डंपर पर चालक के तौर पर कार्यरत था। शुक्रवार रात वह जहांगीरपुर मोड़ के पास डंपर खड़ा करके उसमें सो गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो आसपास के लोगों ने देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थी। उधर इसकी सूचना मिलते ही बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मृतक मंटू तीन बच्चों का पिता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें