झज्जर के पुराने बस अड्डे पर पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद वाहन चालक सड़कों पर ही वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। यातायात पुलिस की जागरूकता के बावजूद समस्या कायम है।
झज्जर। पुराना बस अड्डा पर पार्किंग होने के बाद ज्यादातर वाहन चालक अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर रहे हैं, जिस कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। यातायात पुलिस की तरफ से वाहन चालकों को जागरूक करने के बाद सड़कों से वाहन कम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग क्षेत्रों से बाजार में सामान खरीदने के लिए आने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा करके चले जाते हैं। इस कारण आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज की तरफ से अप्रैल माह में टेंडर जारी कर शहर में नया बस अड्डा व पुराना बस अड्डा पर पार्किंग अलॉट की हुई है।
इसके बाद भी लोग अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ा नहीं करके सड़कों पर खड़ा कर रहे हैं। वाहनोंं के सड़कों पर खड़ा करने के चलते जाम की स्थिति भी बन जाती है। पुराना बस अड्डा के सामने, आंबेड़कर चौक, बर्फखाना रोड, सीताराम गेट, तीन मूर्ति मंदिर, सिलानी गेट, कच्चा बादली रोड, बैंक रोड, छिकारा चौक से भगत सिंह चौक और मेडिकल रोड पर समस्या बनी है।