फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल चालक की मौत

Sun, 24 May 2026 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में घायल बोलेरो पिअकप चालक पानीपत के इसराना निवासी बलजीत की मौत हो गई। उसकी मौत के लिए कैंटर चालक को जिम्मेदार ठहराया गया है। आसौदा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

20 मई की रात को बलजीत अपने परिचित समालखा निवासी महेंद्र के साथ बोलेरो पिकअप में सवार होकर केएमपी एक्सप्रेस-वे के रास्ते राजस्थान के तिजारा जा रहे थे। आसौदा टोल पार करने से कुछ दूरी पर कैंटर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दोनों को उपचार के लिए पहले बहादुरगढ़ अस्पताल लाया गया इसके बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। बलजीत की हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आसौदा थाना पुलिस ने आवश्यक का घायल महेंद्र की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें