फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड-16 में पेयजल संकट गहराया

Tue, 04 Jun 2024 05:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भीषण गर्मी में वार्ड 16 के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। कई-कई दिनों में पानी की सप्लाई हो रही है। ऐसे में लोग टैंकरों और निजी सप्लायरों से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हो रहे हैं। वार्ड पार्षद ज्योति राठी ने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को पत्र लिखकर सप्लाई सुचारु करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


पार्षद ज्योति राठी ने कहा कि भीषण गर्मी में वार्ड वासियों को नियमित रूप से पेयजल सप्लाई नहीं मिल पा रही है। चार-चार दिन के अंतराल में पानी आ रहा है। उसका भी समय निर्धारित नहीं है। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड-16 के अंतर्गत आने वाले जटवाड़ा 7 बिसवा, 8 बिसवा, लंबी गली, दुर्गा मन्दिर वाली गली, जेलदार की गली, मजीद मोहल्ला, जैन मन्दिर वाली गली में पिछले काफी समय से चार-चार दिन के अंतराल पर पेयजल की आपूर्ति हो रही है, जो यहां के निवासियों के साथ सरासर भेदभाव है। एक तरफ जहां इस भीषण गर्मी में तापमान 47 डिग्री से भी अधिक है, वहीं लोगों के घरों में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति किए जाने के बजाय कई-कई दिन के अंतराल में पेयजल आपूर्ति किया जाना आमजन के हितों के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। इस भीषण गर्मी में दिन में कम से कम दो बार पेयजल आपूर्ति की जानी चाहिए। इतने दिनों के अंतराल में पेयजल सप्लाई देना काफी खेदजनक है। उसमें भी पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित न होना और भी अधिक संकट पैदा करता है। कभी देर रात तो कभी दिन में किसी भी समय पानी चालू कर देना यहां के निवासियों में काफी असंतोष पैदा करता है। पेयजल संबंधित इस समस्या के चलते वार्ड के लोगों को प्राइवेट सप्लायरों से काफी महंगे दामों पर पानी खरीद अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। जिससे लोगों को मानसिक के साथ आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को पानी की एक एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। पार्षद राठी ने एक्सईएन को लिखे पत्र में कहा कि वार्ड 16 में काफी संख्या में किसान परिवार रहते है और पशुपालन करते हैं जिन्हे प्रतिदिन जलापूर्ति की आवश्यकता होती है। अत: इस ओर भी विशेष ध्यान देते हुए प्रतिदिन जलापूर्ति सुनिश्चित करे। ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन




वर्जन...

शहरी क्षेत्र में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी जा रही है। यदि कहीं कोई समस्या है तो इसका समाधान किया जाएगा। लोगों को समयानुसान पानी दिया जाएगा।

-संदीप दूहन, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें