बहादुरगढ़। वार्ड 26 के अंतर्गत आने वाले कुबेर एन्क्लेव में नगर परिषद की ओर से विकास कार्य कराए जाएंगे। यहां पर अब नालियां, गलियों और नाले का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने बुधवार को वार्ड के बुजुर्ग व्यक्ति रघुबीर सिंह से नारियल तुड़वाकर कार्य का शुभारंभ करवाया। कॉलोनी वासियों ने विकास कार्य शुरू होने पर नप चेयरपर्सन सरोज राठी का आभर जताया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, वार्ड पार्षद बलराम दलाल भी मौजूद रहे।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि सरकार द्वारा हाल ही में शहर की 12 कॉलोनी वैध की गई थी। जिसमें कुबेर एन्क्लेव भी शामिल था। कॉलोनी में लगभग 1 करोड़ 26 लाख की राशि से गलियों, नालियों व नाले का निर्माण किया जाएगा। कॉलोनी वासियों को नगर परिषद के माध्यम से मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। नप चेयरपर्सन सरोज राठी ने ठेकेदार को कहा कि विकास कार्य में लगने वाले मेटेरियल की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद कॉलोनी के लोगों से भी विकास कार्य पर अपनी नजर रखने के लिए कहा। इस अवसर पार्षद राजेश तंवर, पार्षद प्रतिनिधि पवन रोहिल्ला के अलावा कॉलोनी वासी महेंद्र गहलोत, राज सिंह दलाल, हुकम जून, कृष्ण लोहचब, पंडित सतप्रकाश, बलबीर मलिक, समुंद्र दलाल, ईश्वर, रमेश मलिक, धर्मवीर, बसंत लाल, कृष्ण जांगड़ा, कुलदीप दलाल, राजेंद्र सांगवान, सूबेदार चंद्रभान, राजेश, अजय लोहचब, राजेश वाल्मीकि व परमेंद्र कादयान मौजूद रहे।