फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेत से पानी निकलवा दो, नही तो बर्बाद हो जाएगी फसल

Thu, 22 Aug 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : पानी निकासी मांग को लेकर एसडीएम से मिलने पहुंचे किसान।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बरसात का पानी खेतों में घुसने से किसानों की फसल खराब होने की संभावना बनी हुई है। वह खेत से पानी को निकलवाने के लिए किसान इधर से उधर चक्कर लगा रहे है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव डाबोदा कलां के किसान एसडीएम से मिले और जिला उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा। किसानों ने डाबोदा कलां के करीब 70 एकड़ में जमा बरसात के पानी को निकलवाने की मांग की है। प्रभावित किसान केके दलाल, दलाल सिंह, महेंद्र, तेजबीर, अरुण दलाल व संदीप ने बताया कि खेतों में करीब 4 फुट पानी भरा हुआ है। जिससे खेतों में भरी फसल खराब हो गई। अगर समय रहते पानी नहीं निकाला गया तो वे आगे वाली फसल भी नहीं लगा पाएंगे। पानी निकासी के लिए वे नहरी विभाग व बाढ़ विभाग के दरवाजे भी खटखटा चुके हैं, मगर उनकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया। जिससे उनकी परेशानी बढ़ी हुई है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि फसल खराब होने से किसानों को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। ऐसे में किसानों की इस प्रमुख समस्या की तरफ ध्यान दिया जाए। किसानों ने कहा कि खराब होने वाली फसल का मुआवजा भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें