फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाई-बहन ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बाजी मारी

विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले भाई-बहन।
विज्ञापन
बादली। खुंगाई गांव के दो भाई-बहनों सहित चचेरे भाई ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के बैडमिंटन खेल में जीत हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तीनों खिलाड़ी अब अंडर-17 वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

तीनों की उपलब्धियों पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चचेरे भाई अभिनव शर्मा और अनुज शर्मा ने लड़ायन के सरकारी स्कूल की ओर से खेलते हुए जहां मातनहेल ब्लॉक के स्कूल खेलों में पहला स्थान हासिल किया। उधर अभिनव शर्मा की 15 वर्षीय बहन अवनी शर्मा ने डीआरए स्कूल की ओर से खेलकर बहादुरगढ़ ब्लॉक में पहला स्थान हासिल किया है। तीनों खिलाड़ियों का चयन अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। 11वीं के छात्र अभिनव और 10वीं की छात्रा अवन्नी के पिता अशोक शर्मा ने बताया कि तीनों भाई-बहन घर में ही बनाई गई एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अंडर-17 वर्षीय में खेलते हुए पहले भी अवन्नी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें