फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ड्राफ्ट मतदाता सूचियां 6 मार्च तक आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध

Mon, 02 Mar 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद झज्जर के वार्ड 13 के उप-चुनाव 2026 के दृष्टिगत तैयार ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो चुका है। यह मतदाता सूची वार्ड एक से वार्ड 19 तक आमजन के अवलोकन के लिए आगामी छह मार्च तक उपलब्ध रहेंगी। यह जानकारी रिवाइजिंग अथॉरिटी-कम-उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) अंकित कुमार चौकसे आईएएस ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची को उपायुक्त कार्यालय सहित अन्य संबंधित कार्यालयों में अवलोकन के लिए रखवाया गया है ताकि कोई भी नागरिक इस सूची में अपने नाम व विवरण की अच्छी तरह जांच कर सकें।
उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) अंकित कुमार चौकसे आईएएस ने बताया कि निर्धारित समय अवधि के दौरान कोई भी वोटर मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक आपत्तियां अथवा दावे नियमानुसार प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे तय समयावधि के भीतर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम, पते व अन्य विवरण की पुष्टि अवश्य कर लें ताकि उप-चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें