-फोटो 95 : गली में भरा गंदा पानी और मुंह पर कपड़ा रखकर निकलते लोग। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। वार्ड नंबर-2 की गली नंबर-4 में मेडिकल स्टोर के सामने जलभराव और बदहाल सड़क से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 2 के अनिल राठी का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। गली की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पानी की सप्लाई कुछ मिनट अधिक चलने या हल्की बारिश होने पर भी पूरी गली पानी से भर जाती है। जल्द समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।