फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डॉ. राजपाल बने लेबर सेल के जिला अध्यक्ष

Wed, 15 Jul 2026 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 72: डॉ. राजपाल कौशिक देवरखाना को जिला अध्यक्ष की नियुक्ति का पत्र सौंपते हुए पार्टी प
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बादली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव देवरखाना निवासी डॉ. राजपाल कौशिक देवरखाना को हरियाणा प्रदेश लेबर सेल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामबाबू गुप्ता ने डॉ. राजपाल का परिचय कराया।
विज्ञापन

डॉ. राजपाल कौशिक ने कहा कि उनका लक्ष्य झज्जर जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और युवाओं और मजदूरों को पार्टी से जोड़ना रहेगा। इधर, उनके जिला अध्यक्ष बनने की खबर से गांव देवरखाना और समर्थकों में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई बांटकर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें