फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: योग के जरिए भारत को दुनिया से जोड़ रहीं डॉ. प्रियंका शर्मा

विज्ञापन
फोटो 69: डॉ प्रियंका शर्मा। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 की बेटी डॉ. प्रियंका शर्मा ने योग व भारतीय संस्कृति के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। डॉ. प्रियंका शर्मा ने योगा साइंस में पीएचडी पूर्ण करने के बाद शिक्षा, योग और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भारत की समृद्ध परंपरा को वैश्विक मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

वर्तमान में डॉ. प्रियंका शर्मा की नियुक्ति इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन के माध्यम से मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स भारत सरकार के अंतर्गत स्विट्जरलैंड के जीनिवा शहर में टीचर ऑफ कल्चर व असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर हुई है। इस भूमिका में वे भारतीय योग, संस्कृति और जीवनशैली का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रही हैं।
अपने कॅरिअर के दौरान डॉ. शर्मा ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल और ट्रेक्सोवा आईटी कंपनी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ कार्य किया है। साथ ही वे विदेशियों के लिए योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ी कई अंतरराष्ट्रीय योग संस्थाओं के साथ भी सक्रिय रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रियंका शर्मा अपनी स्वयं की योग संस्था फिबी योगा का संचालन करती हैं। जो योगा एलायंस से मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें