फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डॉ. नरेश दलाल बने अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष

Mon, 24 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
23jjrp16- नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश दलाल का स्वागत करते चिकित्सक। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
झज्जर। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर-6, सुमन सिटी में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अश्विनी गौतम, डॉ. दिनेश खत्री सचिव ने शिरकत की। यहां डाॅ. कुलदीप गुलिया ने ब्रोंकोस्कोपी पर व डॉ. दिनेश खत्री ने क्षार सूत्र पर अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की ओर से झज्जर कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें डॉ. नरेश दलाल को जिलाध्यक्ष, डॉ. पवन राज्याण को उपाध्यक्ष, डॉ. रवि गोदारा को सचिव, डॉ राजेश सिंगला को कोषाध्यक्ष, डॉ. विजय कंकरवाल को सह-सचिव, डॉ. ज्योति गोदारा को महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ. पवन वशिष्ठ, डॉ. रविंद्र धनखड़, डॉ वसुधा धनखड़, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. नंद किशोर सरदाना, डॉ. विजपाल, डॉ. ज्योति दलाल, डॉ. बिंदिया गोदारा, डॉ. विजयपाल, डॉ. वीरेंद्र धनखड़, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. जितेंद्र सुहाग, डॉ. ओमप्रकाश राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें