फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डाॅ. दीपिका यादव को सर्वश्रेष्ठ यूथ काउंसलर खिताब से नवाजा

Tue, 25 Feb 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 62 : सर्वश्रेष्ठ यूथ काउंसलर खिताब पाने वाली डा. दीपिका यादव का उत्साहवर्धन करती प्राचार्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस टीम ने विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित पांच दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता व ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया। इसमें डाॅ. दीपिका यादव को सर्वश्रेष्ठ यूथ काउंसलर के खिताब से नवाजा गया। कैंप का आयोजन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की यूथ रेडक्रॉस इकाई की ओर से जिला रेडक्रॉस सोसाइटी रोहतक के सहसंयोजन में किया गया।
विज्ञापन


कैंप में एमडीयू के यूटीडी और संबंद्ध 20 महाविद्यालयों के लगभग 130 वाईआरसी वॉलंटियर ने भाग लिया। महाविद्यालय की ओर से काउंसलर डाॅ. दीपिका यादव के साथ स्वयंसेविका तमन्ना, भावना व खुशी ने कैंप में भाग लिया। प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने कैंप में भाग लेकर लौटी टीम का स्वागत किया और डाॅ. दीपिका को बधाई दी। कैंप के सफल आयोजन में डाॅ. नेहा नैन व डाॅ. दीपिका यादव का विशेष योगदान रहा। प्रंबधक समीति के सभी पदाधिकारियों ने डाॅ. दीपिका को अवाॅर्ड जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें