बहादुरगढ़। उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया और संयुक्त सचिव निधि केसरवानी ने शनिवार को बहादुरगढ़ फुटवियर पार्क का दौरा किया। उन्होंने फुटवियर उद्योग से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर उद्योग की स्थिति पर चर्चा की।
उद्योग प्रतिनिधियों ने कच्चे माल की उपलब्धता, निर्यात से जुड़ी प्रक्रियाएं और नीतिगत सहयोग जैसे अहम मुद्दों को सामने रखा।
बैठक में काउंसिल फॉर इंडियन फुटवियर इंडस्ट्री, बहादुरगढ़ फुटवियर डेवलपमेंट सोसाइटी और भारतीय वाणिज्य व उद्योग मंडल की ओर से प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें रमेश दुआ, राज कुमार गुप्ता, सुभाष जग्गा, राजेंद्र जिंदल, आलोक जैन, धर्मेंद्र नरूला, सौरभ बैराठी सहित अधिकारी शामिल रहे।