फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीई पर जड़ा दुर्व्यवहार पर आरोप, हंगामा

Sat, 02 Aug 2014 12:55 AM IST
jhjjhar
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव कासनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वाले ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीन दिन पूर्व विद्यालय में तैनात डीपीई ने यहां पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद छुट्टियां पड़ गई और शुक्रवार को स्कूल खुलने पर उन्होंने रोष जताया। ग्रामीणों ने यहां पहुंचते ही पहले तो स्कूल की छुट्टी करवा दी और फिर डीपीई के साथ कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के तल्ख हुए रुख को देखते हुए स्कूल स्टॉफ के हाथ-पांव फूल गए। घटना की जानकारी उनके द्वारा विभाग के उच्चाधिकारियों एवं पुलिस टीम को दी गई। इसके बाद डीईओ, बीईओ, बीईईओ पुलिस की टीम के साथ वहां पर पहुंचे। टीम में शामिल अधिकारियों ने ग्रामीणों से काफी समय तक बातचीत करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो जिला शिक्षा अधिकारी साधु राम रोहिल्ला ने डीपीई को अन्य स्कूल में एडजस्ट किए जाने का आश्वासन दिया। इससे ग्रामीण शांत हुए और वहां पहुंचे अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी साधुराम रोहिल्ला ने कहा कि मामला गलतफहमी का है। फिर भी ग्रामीणों के कहने पर शिक्षक को दूसरे स्कूल में एडजस्ट कर दिया जाएगा और मामले की जांच भी की जाएगी। हालांकि प्रारंभिक दृष्टि में डीपीई पर लगे आरोप सही नहीं लग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें