फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन की होगी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सुदृढ़ करने को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि निकाय अधिकारी प्रोजेक्ट के एस्टीमेट तैयार कर 25 फरवरी तक मुख्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें। स्वच्छता एक बार या एक दिन का विषय नहीं है इस पर हर रोज और निरंतर कार्य करने की जरूरत है।
इसके लिए ऐसी व्यवस्था हो जिसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा सके। डोर टू डोर कलेक्शन वाहनों की कंट्रोल रूप से नियमित मॉनिटरिंग करने का सिस्टम बनाएं। उन्होंने शहरी क्षेत्र में उपयोग किए गए जल की निकासी को लेकर स्थायी समाधान के लिए योजनाबद्घ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कहा कि खुले जल निकासी नालों को ढकने का कार्य पूरा करें। धार्मिक नगरी बेरी में नवरात्र मेले से विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को कहा। डीसी ने वार्डों में सफाई व्यवस्था की नगर परिषद अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर निगरानी करें। नप शेड्यूल बनाकर सुबह व शाम के समय फील्ड में औचक निरीक्षण करें।
हर निकाय वार्ड-वार विशेष स्वच्छता अभियान चलाए और इसके परिणामों की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करे। बैठक के दौरान नगर परिषद झज्जर व बहादुरगढ़ व नगर पालिका बेरी के अधिकारियों ने विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन शहरी, साझा बाजार, पब्लिक टॉयलेट की व्यवस्था, गारबेज प्वाइंट की सफाई, विज्ञापन पॉलिसी, शहरी क्षेत्र में स्ट्रे कैटल व डॉग प्रबंधन को लेकर विस्तार से प्रगति रिपोर्ट के साथ समीक्षा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें