फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान करने से मिलती है आत्मिक खुशी : आशा हुड्डा

विज्ञापन
jjrp27 रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हैं मुख्य अतिथि आशा हुड्डा व विध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर की श्रीकृष्ण भवन यादव धर्मशाला सिलानी गेट पर वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में टीम दीपेंद्र झज्जर व युवा कांग्रेस, झज्जर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा ने शिरकत कर रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। 498 युवाओं ने शिविर में रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें 429 ने रक्तदान किया।
उन्होंने रक्तदाताओं कहा कि रक्तदान करने से आत्मिक खुशी मिलती है। हम उस व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए रक्तदान कर रहे हैं, जिसे हम जानते तक नही। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि रक्तदान जैसे पुण्य काम को समय रहते करते रहना चाहिए। उन्होंने टीम दीपेंद्र के युवाओं की हौसला अफजाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ झज्जर से विधायक गीता भुक्कल, बादली से विधायक कुलदीप वत्स की पत्नी बबीता वत्स, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी राज सिंह जाखड़ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। 498 युवाओं ने शिविर में रजिस्ट्रेशन कराया। 429 ने रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य सिविल अस्पताल झज्जर, रेडक्रॉस झज्जर, रेडक्रॉस दिल्ली व पीजीआई रोहतक की ब्लड बैंक की टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर आयोजक टीम में युवा कांग्रेस झज्जर से अध्यक्ष रामअवतार गहलावत उर्फ दीपक, टीम दीपेंद्र झज्जर के संयोजक संजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. सुनील जाखड़, जेपी कादयान, रामानंद दलाल जोंधी, वरुण दलाल, बिट्टू गहलोत, सुनील पाल, एडवोकेट धीरज गुलिया, सोनू बाल्यान, अंकुश दुहन, सोमबीर बोकल, सोमबीर लोहचब, चिराग लोहचब ने भी सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें