फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चाों के साथ्ा डाक्यूमेंट जांच कराने पहंुची महिला टीचर

Sun, 30 Apr 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/बहादुरगढ़/झज्जजर
विज्ञापन
अपने बच्‍चाों के साथ्‍ा पहंुची महिला अध्‍यापक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नवचयनित जेेबीटी को ज्वाइनिंग के लिए अभी सोमवार तक इंतजार करना होगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अब मेडिकल पर पेंच फंस गया है। तीन दिन की सरकारी छुट्टी के चलते सामान्य अस्पताल में अब मेडिकल ऑफिसर सोमवार को ही आएंगे। इसके बाद ही नवचयनित जेबीटी का मेडिकल सर्टिफिकेट बनेगा और ज्वाइनिंग का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में छुट्टी के बावजूद शनिवार को गहमागहमी का माहौल रहा। हो भी क्यों न, आखिर तीन साल के लंबे इंतजार के बाद जेबीटी को ज्वाइनिंग दी जा रही है। ज्वाइनिंग के लिए जिलेभर के 113 जेबीटी के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। डीईईओ कार्यालय में दो कमेटियों द्वारा डॉक्यूमेंट की जांच की जा रही थी। जो खामियां डॉक्यूमेंट में मिल रही थी, उनसे जेबीटी को अवगत कराया जा रहा था। शनिवार को अधिकांश जेबीटी ने अपने कागजात डीईईओ की कमेटियों के पास जमा करवा दिए। इसके बाद अब वेरिफिकेशन का काम भी निपटा लिया गया है। ऐसे में मेडिकल होने के बाद सोमवार को नवचयनित जेबीटी को ज्वाइनिंग मिल जाएगी।

बच्चों के साथ पहुंची महिला टीचर
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए काफी संख्या में पहुंची महिला टीचर अपने बच्चों के साथ पहुंची। डीईईओ कार्यालय के बाहर महिला टीचर फर्श पर ही अपने बच्चों को साथ लेकर बैठी दिखी। जिन टीचरों को कमेटी द्वार बुलाया जा रहा था, वे बच्चों को दूसरी महिला अध्यापकों के पास छोड़कर कागजात की जांच करवाने पहुंच रही थी।
विज्ञापन

वर्जन
डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन के लिए दो कमेटियों का गठन किया गया है। अधिकांश जेबीटी ने अपने डॉक्यूमेंट की जांच करवा ली है। मेडिकल सर्टिफिकेट आने के बाद इनको ज्वाइनिंग दी जाएगी। कार्यालय वेरिफिकेशन के लिए रविवार को भी खुला रहेगा।
विज्ञापन

-वीपी दौलता, डीईईओ, झज्जर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें