फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डॉक्टर, शिक्षक व इंजीनियरों का रखा जाए ध्यान

Thu, 29 Jan 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 83 : डॉ. मधुकर
विज्ञापन
बहादुरगढ़। फरवरी में सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट से लोगों को काफी उम्मीद है। नौकरीपेशा, डॉक्टर, शिक्षक और इंजीनियर को उम्मीद है कि बजट 2026 में आयकर राहत, महंगाई नियंत्रण और सेक्टर-विशेष सुधारों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि मध्यम वर्ग को वास्तविक सुकून मिल सके। इस संबंध में शहर के डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षकों से उनकी राय ली गई।
विज्ञापन




बजट 2026 से डॉक्टरों को बड़ी उम्मीदें हैं। ड्यूटी के घंटे बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सुविधाएं और आर्थिक सुरक्षा उतनी नहीं बढ़ी हैं। बजट में आयकर स्लैब में राहत और हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स छूट बढ़नी चाहिए। सरकारी और निजी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ के लिए रिस्क अलाउंस और रिसर्च से जुड़े प्रावधान किए जाने चाहिए।

- डॉ. मधुकर



महंगाई के इस दौर में नौकरीपेशा शिक्षकों के लिए बचत करना मुश्किल हो गया है। बजट 2026 में वेतनभोगी वर्ग के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाया जाए और एजुकेशन लोन पर ब्याज में राहत मिले। उच्च शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण के लिए अधिक बजट आवंटन से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन


- डॉ. आशा शर्मा



सबका फोकस रोजगार सुरक्षा और टैक्स राहत पर है। नौकरीपेशा इंजीनियरों के लिए सबसे बड़ी राहत टैक्स सिस्टम को सरल बनाना होगा। पीएफ, एनपीएस और ग्रेच्युटी पर टैक्स लाभ बढ़ाए जाएं। बजट 2026 में इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलने से इंजीनियरों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

- प्रेम राठी, परनाला



सरकार को नौकरीपेशा कर्मचारियों पर विशेष फोकस करना चाहिए। महंगाई पर कंट्रोल करना चाहिए। आम आदमी का महंगाई में जीना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


- रमेश कुमार, नई बस्ती निवासी

-फोटो 83 : डॉ. मधुकर

-फोटो 83 : डॉ. मधुकर

-फोटो 83 : डॉ. मधुकर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें