ऑपरेशन, आपातकालीन, पोस्टमार्टम सेवाएं जारी रही। एक्सरे भी केवल आपातकालीन में आए मरीजों के हुए। कई मरीज पुरानी पर्ची पर जांच कराने के लिए आए तो डॉक्टरों के ओपीडी में नहीं होने के कारण पर्ची पर आज की तिथि नहीं चढ़ सकी। इस कारण उनको दवा नहीं मिल सकी।
शनिवार को सिविल अस्पताल में केवल एक सिजेरियन किया गया। इसके अलावा तीन हड्डी रोग मरीजों के ऑपरेशन होने थे लेकिन ओटी में साफ-सफाई के चलते उनको आगे की डेट दे दी गई। बहादुरगढ़ अस्पताल में भी इमरजेंसी, ऑपरेशन, लेबर रूम और पोस्टमार्टम सेवाएं जारी रही।
हरियाणा मेडिकल चिकित्सक एसोसिएशन के आह्वान पर जिले में शनिवार को डॉक्टर हड़ताल पर रहे। अस्पताल में सुबह ही मरीज पहुंचने शुरू हुए लेकिन डॉक्टरों ने एमएस कार्यालय में बैठकर वर्क सस्पेंड रखा।
झज्जर अस्पताल की एक दिन की ओपीडी करीब एक हजार से 1200 तक होती है और एक दिन में करीब 8 से 10 ऑपरेशन होते हैं। वहीं बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में एक दिन की ओपीडी 300 से 400 तक की होती है। यहां 50 से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर रहे।
एसोसिएशन की प्रधान डॉ. आकृति हुड्डा ने बताया कि शनिवार को प्रदेश समेत जिले की आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रही। आगामी कार्य भी एसोसिएशन के आदेशानुसार होगा। उन्होंने और नर्सिंग एसोसिएशन की महासचिव कविता गुलिया ने डॉक्टर के साथ मारपीट की निंदा की है।
बॉक्स
वह महाबीर पार्क कॉलोनी से पैर में चोट का इलाज कराने के लिए आए थे लेकिन यहां आकर पता चला कि आज डॉक्टर हड़ताल पर हैं तो निजी अस्पताल में जाना पड़ेगा।
-ईश्वर सिंह
कमर पर फोड़ा होने के कारण हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास दिखाने के लिए आए थे लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। बताया गया कि वह आज काम नहीं कर रहे। ऐसे में अब वापस जाना पड़ेगा।
जोगेंद्र, छारा निवासी
वह नागरिक अस्पताल में डॉक्टर के पास चैकअप के लिए आई थीं। मालूम हुआ कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं। ओपीडी बंद होने के कारण उन्हें वापस जाना पड़ा। मजबूरी में अब निजी अस्पताल में जाकर इलाज कराना पड़ेगा जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।
-चिंता देवी, पंचमुखी चौक, लाइनपार
पोते को कुत्ते ने काट लिया था। उसे इंजेक्शन तो लग गया लेकिन दवा नहीं मिली। दवा काउंटर पर गए तो बोला गया कि पर्ची पर आज की डेट चढ़वाकर लाए। जब पर्ची काउंटर पर गए तो वह बंद मिला। यहां बताया गया डॉक्टरों ने भी वर्क सस्पेंड कर रखा है, ऐसे में दवा नहीं मिली।
जोगेंद्र, माजरा निवासी
07jjrp03- सिविल अस्पताल में एक्सरे रूम के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
07jjrp03- सिविल अस्पताल में एक्सरे रूम के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद