फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इलाज के बजाय केवल दवा लिखी जा रही, डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन के लिए बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
09jjrp04- सिविल अस्पताल की बाल रोग ओपीडी के बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल में कार्यरत सरकारी डॉक्टरों ने हड़ताल अब अनिश्चितकालीन के लिए बढ़ा दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में मरीजों को परेशानी हो सकती है। मंगलवार को दूसरे दिन सरकारी अस्पताल में सभी ओपीडी चालू रही लेकिन हड्डी व सामान्य ऑपरेशन नहीं हुए।
विज्ञापन

ओपीडी में मरीजों को केवल दवाइयां लिखकर ही दी जा रही थी। हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने खुद अस्पताल का दौर किया और पाया कि जो डॉक्टर मरीजों की जांच कर रहे हैं वह उस विभाग से संबंधित ही नहीं है।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन के सचिव व मेडिकल ऑफिसर डॉ. रचित सांगवान ने बताया कि सिविल अस्पताल में अस्पताल प्रशासन दूसरे डॉक्टरों से काम करवा रहा है लेकिन वह केवल दवा ही लिख रहे हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ की जगह एनेथीसिया, मेडिसन की जगह पैथोलॉजी के पीजीआई से आए डॉक्टर जांच कर रहे हैं। इसी प्रकार से एनसीडी में जहां शुगर, बीपी की जांच होती हैं वहां आयुष चिकित्सक एलोपैथी की दवा लिख रहे हैं। आपातकालीन में सेवा दे रहे पीजीआई के डॉक्टर से पिछले 30 घंटे से ड्यूटी करवाई गई। अब उनको रिलीव करने वाला कोई नहीं आ रहा।

1200 की जगह मात्र 500 तक सिमटी ओपीड
सरकारी अस्पताल झज्जर में प्रतिदिन 1200 से 1300 तक ओपीडी होती है लेकिन मंगलवार को यह ओपीडी केवल 500 तक सिमट गई। इसमें गायनी की 100 से अधिक ओपीडी रही। इसके अलावा बाकी ओपीडी 400 तक रही।

नहीं हो रहे ऑपरेशन
सिविल अस्पताल में हड्डी और सामान्य रोग के ऑपरेशन नहीं हो रहे जबकि आम दिनों में यहां प्रतिदिन हड्डी व सामान्य रोगों के 12 से 15 ऑपरेशन हो रहे थे। केवल आंखों के ऑपरेशन किए गए।

पुलिस को अस्पताल में किया तैनात
सरकारी अस्पताल में पुलिस कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। इसमें पुरुष व महिला पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी अस्पताल में लगाई गई है ताकि किसी का विरोध प्रदर्शन नहीं हो सके। इसके अलावा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की 200 मीटर की परिधि में धरना प्रदर्शन पर प्रशासन ने रोक लगा रखी है।

09jjrp04- सिविल अस्पताल की बाल रोग ओपीडी के बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें