जींद। नागरिक अस्पताल के खुलने का समय सुबह नौ बजे है। सुबह नौ बजे ही मरीज अस्पताल में पहुंचने शुरू हो जाते हैं, लेकिन चिकित्सक दस बजे के बाद ही अस्पताल में आते हैं। एक घंटे तक मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। यह खुलासा मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल के सुबह साढ़े नौ बजे के निरीक्षण में सामने आया। डॉ. गोपाल गोयल को 30 में से पांच ही चिकित्सक ओपीडी में मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके अलावा यदि दूसरे औचक निरीक्षण में भी चिकित्सक नहीं मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने सुबह साढ़े नौ बजे अस्पताल का निरीक्षण करना शुरू किया। इस दौरान तीन में से एक भी हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं मिला। तीन दंत चिकित्सकों में से केवल एक ही दंत चिकित्सक ओपीडी में मिला। नर्सरी में कोई चिकित्सक नहीं मिला। दो बाल रोग विशेषज्ञ में एक भी ओपीडी में नहीं मिला। एकमात्र सर्जन भी अस्पताल में नहीं मिले। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर में भी कोई चिकित्सक नहीं मिला। अस्पताल के चिकित्सकों का यह हाल देखकर सिविल सर्जन काफी निराश हुए। उन्होंने कहा कि मरीज सुबह नौ बजे आ जाते हैं, लेकिन चिकित्सक दस बजे तक भी नहीं आते, यह एक गंभीर मामला है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुबह नौ बजे के कर रहे इंतजार
पालिका बाजार निवासी रामरती, गुलकनी निवासी मीना, पिंडारा निवासी दलबीर ने कहा कि वह सुबह ठंड के बावजूद अस्पताल में नौ बजे इसलिए आ गए ताकि जल्दी ही चिकित्सक को दिखाकर वापस घर आ सकें क्योंकि 10 बजे के बाद अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है और फिर काफी देर बाद ओपीडी में उनका नंबर आता है। जब वह हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में गए तो उनको चिकित्सक ही नहीं मिले। बाहर खड़े लड़के ने कहा कि डॉक्टर साहब दस बजे आएंगे। इसलिए उनको सवा दस बजे चिकित्सक मिले। ऐसे में वह एक घंटे तक यहां चिकित्सक के इंतजार में खड़े रहे।
एक गंभीर मामला है। चिकित्सकों को नौ बजे समय पर आना चाहिए। सुबह निरीक्षण के दौरान 30 में से पांच ही चिकित्सक ओपीडी में मिले। मरीज ओपीडी के बाहर चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे। सभी अनुपस्थित चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि भविष्य में फिर चिकित्सक समय पर नहीं मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।
02जेएनडी37 : एक ओपीडी कक्ष का निरीक्षण करते सिविल सर्जन, यहां हीटर चल रहा है, लेकिन चिकित्सक मौ
02जेएनडी37 : एक ओपीडी कक्ष का निरीक्षण करते सिविल सर्जन, यहां हीटर चल रहा है, लेकिन चिकित्सक मौ