तीन नाबालिग लड़कियां अपने गांव में शाम को सड़क की ओर घूमने गई थीं। इसी बीच एक कार में आए युवक ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और बाद में एक पर्ची डाल दी।
बादली थाना के अधीन एक गांव में तीन नाबालिग लड़कियों से छेडखानी का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी युवक एक गांव की पीएचसी में डॉक्टर है। परिजनों ने पुलिस आयुक्त से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वारदात 18 अप्रैल की है। तीन नाबालिग लड़कियां अपने गांव में शाम को सड़क की ओर घूमने गई थीं। इसी बीच एक कार में आए युवक ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और बाद में एक पर्ची डाल दी। लड़कियों ने मौके से भाग कर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस पर तीनों लड़कियों के परिजन मौके पर पहुंचे और पर्ची को देखा तो उस पर मोबाइल नंबर लिखा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की पहचान की गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
लड़की के परिजनों ने पुलिस आयुक्त को बताया कि आरोपी नजदीकी गांव का रहने वाला है। आरोप है कि आरोपी पक्ष की तरफ से सामाजिक समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में पुलिस जांच अधिकारी शीतल ने बताया कि पीड़ित लड़कियों की काउंसिलिंग करवाई गई है। बयान भी दर्ज किए गए हैं। मौके से मिली पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान हुई है। आरोपी क्षेत्र के ही गांव से है और डॉक्टर के पद पर नजदीक के गांव की एक पीएचसी में कार्यरत है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।