फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: डीएमआरसी ने अपनी टिकटिंग सेवाओं को वन दिल्ली ऐप से जोड़ा, लोगों को मिलेगी काफी राहत

Sat, 06 Jan 2024 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

वन दिल्ली मोबाइल ऐप पर बस के साथ मेट्रो का भी टिकट मिलेगा। ऐप के जरिए करीब डेढ़ लाख लोग क्यूआर कोड वाला टिकट जनरेट करके बसों में सफर करते हैं। ऐप बताएगा बस, मेट्रो लेकर कैसे डेस्टिनेशन तक पहुंचे।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ से गुजरती मेट्रो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन) ने अपनी टिकटिंग सेवाओं को दिल्ली सरकार के वन दिल्ली मोबाइल ऐप से जोड़ दिया है। अब लोग दिल्ली मेट्रो का टिकट ऐप के जरिये खरीद सकेंगे। इसके जरिये प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख लोग क्यूआर कोड वाला टिकट जनरेट करके बसों में सफर करते हैं। डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विकास कुमार और दिल्ली के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर आशीष कुंद्रा ने मिलकर इस नई सेवा की शुरुआत की है।

विज्ञापन


जिस तरह मेट्रो स्टेशनों पर क्यूआर कोड स्कैन कर या ऐप के जरिये यात्री मोबाइल से ही मेट्रो में यात्रा का टिकट खरीद लेते हैं, उसी तरह अब वन दिल्ली ऐप के जरिये भी ऑनलाइन पेमेंट करके मेट्रो का टिकट खरीदा जा सकेगा। यह टिकट भी क्यूआर कोड वाला होगा।

यात्री अपने मोबाइल पर आए क्यूआर कोड को मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेट पर लगे क्रूू-आर कोड स्कैनर पर स्कैन करके मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इससे उन लोगों को काफी राहत मिलेगी, जो बस और मेट्रो, दोनों में यात्रा करते हैं। साथ ही मल्टीमॉडल इंटिग्रेशन को भी बढ़ावा मिलेगा और लोग अपनी यात्रा की बेहतर प्लानिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी (आईआईआईटी) दिल्ली के सहयोग से ही डीएमआरसी की टिकटिंग सेवाओं का वन दिल्ली ऐप के साथ इंटिग्रेशन किया गया है। आईआईआईटीडी ही दिल्ली सरकार के वन दिल्ली ऐप को मैनेज करता है। इस ऐप के जरिये डेढ़ लाख लोग क्यूआर कोड वाला टिकट जनरेट करके बसों में सफर करते हैं। खास बात यह है कि ऐप यह भी बताएगा कि लोग मेट्रो में सफर करते हुए कैसे डेस्टिनेशन तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें