18जेएनडी15: राजकीय कालेज अलेवा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य मु
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय अलेवा के रसायन शास्त्र विभाग की ओर से ग्रीन केमिस्ट्री फार ए ग्रीन दिवाली विषय पर विशेष दिवाली उत्सव का आयोजन किया। प्राचार्य मुनीष कुमार ने बताया कि उद्वेश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना जागृत करना व हरित रसायन के सिद्धांतों के माध्यम से प्रदूषण मुक्त व सतत विकास की दिशा में सोच का प्रोत्साहित करना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने इको-फ्रेंडली रंगोली प्रतियोगिता, ग्रीन केमिस्ट्री क्विज एवं लघु नाट्य प्रदर्शन जैसी विविध गतिविधियों में भाग लिया। संयोजिका सीमा कश्यप ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्वेश्य छात्रों को यह संदेश देना है कि रासायनिक ज्ञान का उपयोग केवल प्रयोगशाला तक सीमित न रहकर सामाजिक एवं पर्यावरण सुधार में भी होनाचाहिए। संवाद